फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेसीबी की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

Fri, 23 Oct 2026 05:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर में 12 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे एक कार सवार की गाड़ी में सामने से आ रही तेज रफ्तार जेसीबी ने टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अक्टूबर की रात वह अपनी कार से खुर्जा से जेवर की ओर जा रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही जेसीबी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी कार को काफी नुकसान हुआ। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें