ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर बदनाम करने, अश्लील संदेश भेजने और कंपनी में फर्जी ईमेल भेजकर नौकरी से निकलवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि कि उसका वर्ष 2024 से आरोपी अरुण कुमार पंडित निवासी चंडीगढ़ के साथ संबंध था। लेकिन शराब पीने की आदत के चलते उसने उससे दूरी बना ली थी। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके नाम और फोटो का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी उसकी कंपनी में गंदे फोटो, संदेश और फर्जी ईमेल भेजकर उसे बदनाम कर नौकरी से निकलवाने की कोशिश कर रहा है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं।