फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़कों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण खर्च करेगा 100 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में सड़कों के निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बारिश से पहले ही सड़कों को बनाने का काम पूरा किया जाना है। कामों को शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा दोनों ही जगह प्रमुख सड़कों के अलावा सेक्टरों को जोड़ने वाली सर्विस लेन को बनाया जाना है। इनमें प्रमुख रूप से सेक्टर-1 और टेकजोन-4 के बीच सर्विस लेन का सुधार और नाली बनाने का काम, ईकोटेक-8 में 45 मीटर चौड़ी सड़क के सुधार व नाले का निर्माण, तुस्याना में सीसी रोड व नाली का निर्माण, सेक्टर-1 में 12 मीटर सड़क सुधार और नाली का निर्माण, बिसरख में रेलवे रोड से एनएच-91 तक सड़क चौड़ीकरण, टेकजोन-4 में स्पाेर्ट्स सिटी के पास 60 मीटर सड़क का चौड़ीकरण और क्रेक सीलिंग काम होना है। इसके अलावा 130 मीटर रोड पर अधूरी बस कारीडोर के काम को भी तेज करने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार ने जीएम प्रोजेक्ट को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें