रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को स्कॉर्पियो समेत दो कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिर्जापुर गांव के पास एटीएस सोसाइटी के नजदीक एक स्कॉर्पियो कार जेवर से नोएडा की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आ रही एक अन्य कार ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान पास से होकर गुजर रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद