नोएडा। सेक्टर-39 क्षेत्र में एक एजेंसी में काम करने वाली युवती के साथ सहकर्मी ने मारपीट कर दी। घायल युवती का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी निवासी राजेंद्र फुलेरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी एजेंसी में दीप्ति राय काम करती हैं। इसी एजेंसी में प्रकाश पांडेय भी काम करता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर प्रकाश और दीप्ति के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर प्रकाश ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में उसे काफी चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।