फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हर 10 मिनट बाद लग रहे कट, फिर आधे घंटे बिजली गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। शहर के दनकौर, जेवर, रबूपुरा और बिलासपुर में भीषण गर्मी के बीच लोगों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। हाल यह है कि सप्लाई शुरू होने के बाद 10-15 मिनट में बिजली के कट लगते हैं और फिर आधे घंटे के लिए बिजली गुल हो जाती है। रबूपुरा में शुक्रवार को दो दर्जन से ज्यादा इलाकों में लोगों को 6 से 7 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। दोपहर में लगातार कटौती होती रही, जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही पॉश सोसाइटियों में भी लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें