फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में पिकअप ने टैक्सी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्र घायल हो गया। पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर ओमेगा एक स्थित रक्षा एन्क्लेव सोसाइटी में अभय सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जय प्रताप मंगलवार सुबह 9 बजे नाॅलेज पार्क स्थित काॅलेज के लिए निकला। वो टैक्सी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। आरोप है कि जब वो आईआईएमटी काॅलेज के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तेज प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें