ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने तय समय सीमा पूरी करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीमों का गठन किया है। तीनों एसडीएम की अध्यक्षता में कुल तीन टीमों का गठन किया गया है। जो अपने-अपने क्षेत्र में तय समय सीमा पूरी करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने यूपी के एनसीआर क्षेत्र में रोजाना 500 एंड ऑफ लाइफ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था। 19 अगस्त को एनसीआर क्षेत्र में विशेष प्रवर्तन दल गठन करने का आदेश दिया था। उसी के तहत डीएम ने प्रवर्तन दल का गठन किया है। जो तीनों एसडीएम की अध्यक्षता में गठित की गई है। टीम में एक पुलिस अधिकारी, एक परिवह अधिकारी, संबंधित प्राधिकरण का अधिकारी और संबंधित नगर पालिक या पंचायत के अधिशासी अधिकारी भी शामिल हैं।