फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो सगे भाइयों पर हमला, मारपीट में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर में मामूली कहासुनी के बाद दो सगे भाइयों पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला सलियान निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई जतिन से किसी बात को लेकर दो युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने जतिन के साथ मारपीट कर दी। बचाव में जब जितेंद्र मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें