ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुलेसरा में रहने वाली एक महिला ने युवक पर मां के इलाज के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का आरोप है। कन्नौज निवासी पीड़िता अंजू कठेरिया का कहना है कि सोनभद्र निवासी विकास कुमार यादव ने अपनी मां के इलाज के नाम पर उनसे दो लाख रुपये उधार लिए थे। 17 जनवरी 2024 को उन्होंने आरोपी के फोनपे नंबर पर अपने खाते से रकम ट्रांसफर की थी। जिसका डिजिटल साक्ष्य उनके पास उपलब्ध है। आरोप है कि रकम लेने के बाद विकास कुमार यादव न तो पैसा वापस कर रहा है और न ही संपर्क में है। वह दो बार थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र जाकर शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो