नोएडा। हल्दौनी गांव के विवादित जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कोतवाली फेज टू में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-सात के अवर अभियंता हिमांक कटारिया ने पुलिस से शिकायत की है कि हल्दौनी गांव के 19 खसरों की भूमि पर अमित त्यागी और कुछ अन्य लोग अवैध निर्माण करा रहे हैं। 14 अक्तूबर 2025 को भूलेख विभाग के संबंधित लेखपाल, पुलिस बल और साइट स्टाफ के साथ मौके पर जाकर रुकवाने का प्रयास किया गया था। आरोप है कि अतिक्रमणकारियों द्वारा प्राधिकरण के स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। अवर अभियंता ने पुलिस को जानकारी दी है कि इस मामले में उच्च न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो