फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई रिक्शा चालक ने टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गढ़ी गोलचक्कर के पास ई रिक्शा ने पहले बाइक में टक्कर मार दी। जब विरोध किया तब बाइक सवार के साथ मारपीट कर दी। मामले में कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज किया गया है। बहलोलपुर निवासी त्रिलोक कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह छह अक्टूबर की शाम बाइक से गढ़ी गोल चक्कर होते हुए कहीं जा रहे थे। गोल चक्कर के पास पहले ई-रिक्शा चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। विरोध करने पर ई रिक्शा चालक ने अपने साथियों के साथ मारपीट कर दी। पीडि़त के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक धु्रव भूषण दुबे का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें