फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंप्यूटर टेक्नीशियन की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्सवुड सोसाइटी में रहने वाले एक कंप्यूटर टेक्नीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरा रुपई लालमऊ लालगंज रायबरेली के कौशलेंद्र बहादुर सिंह (29) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सोसाइटी में कौशलेंद्र सिंह बहादुर अपने साथियों के साथ रहता था। कौशलेंद्र कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करता था। मंगलवार को कौशलेंद्र के साथी नौकरी पर गए थे। जब वह वापस लौटे तो देख उसका शव बेड पर पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस को दी। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें