नोएडा (संवाद)। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) ने बुधवार को स्थापना दिवस मनाया और इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया। राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में एफडीडीआई ने इस अवसर पर उत्कृष्टता के 40 वर्ष की घोषणा और विजन 2030 का अनावरण किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के दिग्गजों, नीति निर्माताओं, पूर्व छात्रों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। टॉक शो, इंडस्ट्री राउंडटेबल, सीबीएसई राष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण और खादी थीम पर फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहे।