फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: ग्रेटर नोएडा में बाप ने की एक साल की मासूम की हत्या, पत्नी को पीटकर घर से भगाया

Sat, 27 May 2023 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने उससे पहले पत्नी को पिटाई के बाद घर से भगा दिया था।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर में पिता ने गृह क्लेश के चलते मासूम बेटी की गला दबाकर की हत्या कर दी।  घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया था। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जेवर कस्बे के मोहल्ला सल्लियान के रहने वाला दीपक (30) शराब के नशे का आदी बताया गया है। दीपक का पत्नी से नशे को लेकर गृह क्लेश चलता रहता था। शुक्रवार को दीपक ने पत्नी के साथ दो तीन बार मारपीट की।

इसके बाद दीपक की पत्नी अलीगढ़ स्थित अपने मायके चली गई। देर शाम दीपक ने शराब के नशे में अपनी छोटी बेटी कीर्ति उर्फ इंदु (1) की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें