नोएडा। सेक्टर-8 निवासी धीरज तीन जुलाई शाम को अपने घर लौट रहा था। इस दौरान घर के निकट धर्मकांटे पर काम करने वाले सूरज ने कहासुनी पर गाली-गलौज की और विरोध करने पर धीरज को पीट दिया। मारपीट के बाद पीड़ित के पिता रामनाथ गुप्ता और भाई धर्मकांटे पर मारपीट का कारण जानने पहुंचे तो आरोपी सूरज और अभिषेक ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो