फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। बिलासपुर कस्बा निवासी पिता-पुत्र पर पड़ोस के लोगों ने रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में शिकायत की। बिलासपुर निवासी सुभाष ने बताया कि पड़ोस के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। बृहस्पतिवार को वह बाजार गए थे। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज की जिसके विरोध पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनको बचाने पहुंचे उनके बुजुर्ग पिता पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत ले ली गई है जिसके आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें