ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बीटा-1 स्थित फादर एग्नेल स्कूल में आयोजित फादर एग्नेल चैंपियंस कप का समापन अंडर-15 और अंडर-18 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। मेजबान फादर एग्नेल स्कूल दोनों वर्गों में चैंपियन बना। अंडर-18 वर्ग के फाइनल में फादर एग्नेल स्कूल ने सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं अंडर-15 वर्ग के फाइनल में भी फादर एग्नेल स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा को हराकर खिताब पर कब्जा किया। पूर्व इंडियन रेलवे बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं खेल प्रशासक साजी के. फिलिप मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।