यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग जल्द, सोमवार को बैठक
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग इस माह के अंत तक लग सकता है। इस पर निर्णय लेने के लिए यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने सोमवार को बैठक बुलाई है, जिसमें एक्सप्रेसवे टोल प्रबंधन के प्रतिनिधि, एनबीसीसी और जेपी कंपनी के लिए नियुक्त आईआरपी भी शामिल होंगे। यमुना एक्सप्रेसवे पर फिलहाल नकद लेन ही चालू है। प्रबंधन कंपनी ने इसे निजी एक्सप्रेसवे कहकर फास्टैग पर अमल करने से मना कर दिया था। बैठक में फास्टैग के अलावा हादसे रोकने के अन्य उपायों पर भी चर्चा होगी। ब्यूरो