फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 2.55 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में आरोपी को नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। चेक बाउंस के एक मामले में आरोपी को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। अदालत ने उसकी निगरानी याचिका खारिज कर दी है। निचली अदालत का 26 मई 2026 का आदेश बरकरार रखा गया है, जिसमें डिस्चार्ज अर्जी अस्वीकार हुई थी। मयंक कौशिक ने केशव कुमार के खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत परिवाद दायर किया था। यह मामला अदालत में परिवाद के रूप में चल रहा है। केशव कुमार ने बीएनएसएस की धारा 274 के तहत डिस्चार्ज अर्जी दी थी। मजिस्ट्रेट ने इस अर्जी को खारिज कर दिया था। इसके बाद केशव कुमार ने निगरानी याचिका दायर की थी। केशव कुमार ने आरोप लगाया कि परिवादी ने जुलाई 2020 में करीब 2.55 करोड़ रुपये नकद दिए थे। यूपी साहूकारी विनियमन अधिनियम के तहत 2,500 रुपये से अधिक का कर्ज चेक से देना अनिवार्य है। अदालत ने कहा कि सभी बिंदु साक्ष्य के चरण में तय होंगे और निचली अदालत ने प्रथम दृष्टया मामला पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें