ग्रेटर नोएडा (संवाद)। चार फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर किसान सोमवार, 16 नवंबर को ग्रेनो प्राधिकरण पर प्रदर्शन करेंगे। 44 गांवों के किसान लंबे समय से शेष चार फीसदी अतिरिक्त भूखंड आवंटित करने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी मांग लंबे समय से लंबित है। इसके बावजूद अब तक समाधान नहीं हो सका है। किसान अमित भाटी ने बताया कि 16 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन को किसान संघर्ष समिति और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा समेत कई किसान संगठनों ने समर्थन दिया है। सभी संगठन किसानों की मांग के समर्थन में एकजुट हैं।