रबूपुरा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का धरना शनिवार को भी जारी रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने बताया कि किसान अपनी मांगों को लेकर बीते 260 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे न सुनीं गईं तो वह एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताएंगे।