दनकौर (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने 30 जुलाई को गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास होने वाली महापंचायत को लेकर मंगलवार को बैठक की। बैठक में गांव-गांव जाकर किसानों को महापंचायत के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि महापंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन और प्राधिकरण से मांग की जाएगी। इसके लिए गांव-गांव में जन जागरण अभियान तेज किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न जिम्मेदार किसानों की टोलियां गठित की गई हैं। जो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों को जागरूक करेंगी। इस दौरान राजे प्रधान, अजीत अधाना, सुरेंद्र नागर, अनुज सिंह, इंद्रजीत, अजय पाल, लाला यादव, मास्टर चाहत राम नागर, परविंदर मावी, धर्मपाल सिंह, स्वामी गुलाब चौधरी, सुभाष वर्मा, भिखारी प्रधान और राजकुमार आदि मौजूद रहे।