ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अब किसानों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने में बीज और खाद विक्रेताओं की भी अहम भूमिका होगी। कृषि विभाग ने विक्रेताओं से अपने प्रतिष्ठानों पर सोलर पैनल लगाने और किसानों को योजना की जानकारी देने की अपील की है। जिला कृषि अधिकारी गौतमबुद्धनगर विवेक दुबे ने बताया कि जिले के अधिकांश बीज व उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों पर पर्याप्त छत उपलब्ध है। ऐसे में वे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने प्रतिष्ठानों पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली खर्च से राहत पा सकते हैं।