रबूपुरा(संवाद)। नगला हुकम सिंह गांव में सोमवार को सुबह बिजली कटौती की समस्या को लेकर राष्ट्रीय किसान यूनियन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समस्या का समाधान नहीं होने पर संगठन की ओर से एसडीओ कार्यालय और संबंधित कार्यालय पर पंचायत करने का निर्णय लिया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी इकपाल सिंह ने कहा कि बिजली की कटौती होने पर विभागीय अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। जिसके चलते किसान परेशान है। समय से किसानों को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बैठक के दौरान विपिन कुमार, मुशर्रफ खां, दीपक शर्मा, यूनिस कुरैशी, आदि मौजूद रहे।