दनकौर (संवाद)। किसान एकता संघ की ओर से रविवार को कस्बे की जनसमस्याओं को लेकर सोरन प्रधान के आवास पर बैठक आयोजित की गई। इसमें सफाई व्यवस्था, बिजली की समस्या, आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही नगर पंचायत दनकौर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन पंचायत आयोजित कर आगे की रणनीति तय करेगा। बैठक में हेमराज बीडीसी, मनीष कोच, सोनू भाटी, अजय ठाकुर, डॉ. दीपक कौशिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।