ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जमीन के मुआवजे की दरों में समानता लाने, नए भूमि अधिग्रहण कानून का लाभ देने समेत कोटे के प्लॉट देने की मांग को लेकर संयुक्त किसान अधिकार मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार को प्रदर्शन होगा।मोर्चे से जुड़े किसान संगठनों का कहना है कि गौतमबुद्ध नगर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, न्यू नोएडा और यमुना प्राधिकरण किसानों की जमीन खरीदने या अधिग्रहण करने का काम कर रहे हैं। चारों प्राधिकरणों में जमीन के मुआवजे की दरें अलग-अलग हैं। मोर्चे में भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम, भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति, भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत, भारतीय किसान मजदूर यूनियन (अ), भारतीय किसान यूनियन जन सेवा शक्ति, जय जवान जय किसान संगठन, किसान मजदूर जन एकता सभा और मिशन भट्ठा पारसौल समेत कई किसान संगठन शामिल हैं।