- मांगें पूरी होने तक सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने देने का एलान
यमुना सिटी। जेवर के दयानतपुर गांव में 7 प्रतिशत आवासीय प्लॉट की मांग को लेकर किसान करीब तीन महीने से धरने पर बैठे हैं। बुधवार को किसानों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर बनने वाली 60 मीटर सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने देंगे। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे और सर्विस रोड से प्रभावित आबादी के बदले भूखंड देने की मांग भी कर रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि रविवार रात यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने उनकी जमीन पर मिट्टी डलवा दी। बाद में किसानों ने मिट्टी हटाकर दयानतपुर सीमा से करौली सीमा की ओर कर दी। धरने में राकेश कुमार, प्रेमपाल, सोनपाल और राजमल सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे। ब्यूरो