फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आठवें दिन भी किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। किसानों के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय प्लाॅट, अतिरिक्त मुआवजा, जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण व लीज बैक शिफ्टिंग जल दोहन आदि मुद्दों को लेकर भाकियू लोक शक्ति का रौनीजा गांव के पास अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने कहा कि सेक्टर-22ई यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में पीने के पानी को बर्बाद किया जा रहा है। जलदोहन होता रहा तो क्षेत्र के लोगों के सामने पेयजल की समस्या आ जाएगी। धरना स्थल पर महेंद्र सिंह, गजब गॉड, लाखन सिंह, अशोक तोमर, प्रेमचंद भाटी, महेंद्र रावल, धर्मवीर सिंह, ओमप्रकाश, ज्ञानचंद, राजन सिंह, शिब्बू मुखिया, विजयपाल सिंह, गुरुदत्त सिंह, कुमरवती बिजानवती, कमलेश देवी, विमला देवी, गुड्डी देवी, मंजू पूनम देवी, संतोष देवी, अनीता, श्रृंगार देवी आदि महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें