दनकौर (संवाद)। डूंगरपुर रीलका गांव स्थित अनाज मंडी के समीप मंगलवार को दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। पीड़ित किसान रामवीर सिंह ने बताया जिन किसानों ने अपनी जमीन विकास के नाम पर दी थी। उन किसानों को अभी तक शिफ्टिंग प्लॉट, बैक लीज,आबादियों का निस्तारण व गांव का लाल डोरा समेत अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। धरने पर किसानों को समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन अजगर शक्ति व चढूनी भी पहुंचे। पीड़ित किसानों ने कहा जब तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। साथ ही, महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।