फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रौनीजा में किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के गांव रौनीजा में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का धरना 15 महीने से लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह के नेतृत्व में किसान 10 प्रतिशत आवासीय प्लाट, सर्किल रेट में बढ़ोतरी, नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने, घरौनी, युवाओं को रोजगार और आबादी निस्तारण समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मास्टर श्यौराज सिंह ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना समाप्त नहीं होगा। धरने में नरसिंहपाल सिंह, शिबू, सुनील भाटी, अनिल भाटी, जगत सिंह, मनवीर सिंह, राजन सिंह, नेत्रपाल सिंह और लखपत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें