फोटो-
यमुना सिटी। जेवर के दयानतपुर गांव में शनिवार को भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसान करीब 58 दिन से यमुना प्राधिकरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान 7 प्रतिशत आवासीय भूखंड, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 60 मीटर सर्विस रोड से प्रभावित आबादी के बदले आबादी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। धरने पर वीरपाल, राकेश कुमार, राजेश कुमार, चरन सिंह और मान सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।