नोएडा। गांव के विकास और दी गई जमीन के सापेक्ष मिलने वाले 5 प्रतिशत प्लॉट से जुड़ी मांगे पूरी न होने पर किसानों के एक संगठन ने प्राधिकरण के सेक्टर-96 दफ्तर के गेट पर हंगामा किया। किसान गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि उनको वार्ता के लिए बुलाया गया था। लेकिन अधिकारियों का वार्ता न करने को दिया गया जवाब सही नहीं रहा। इसके बाद में एसीईओ ने वार्ता की जिसके बाद किसान मान गए। भारतीय किसान यूनियन (टिकैट) के बैनर तले किसान बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे थे। किसानों का कहना था कि वह सभी वार्ता के लिए बुलावे पर ही आए थे। लेकिन ऊपर के अधिकारी वार्ता के लिए तैयार नहीं हुए। इसलिए गुस्साए किसान गेट पर ही धरने पर बैठ गए। ब्यूरो