दनकौर
(संवाद) । रीलखा गांव के नजदीक क्षेत्रीय किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता चरण सिंह और संचालन जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने की। किसानों ने बताया कि वे 5 अक्टूबर से अनाज मंडी के पास अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। आरोप है कि अभी तक यमुना प्राधिकरण का कोई अधिकारी किसानों की समस्याएं सुनने धरनास्थल पर नहीं पहुंचा है।किसानों ने जल्द महापंचायत करने की घोषणा की।