फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भूखंड की मांग को लेकर किसानों की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा।
चार फीसदी अतिरिक्त विकसित आबादी भूखंड देने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रेटर नोएडा के बिरौंडा गांव में प्रभावित 12 गांवों के किसानों ने पंचायत की। इसकी अध्यक्षता रामदेव रावल ने की, जबकि संचालन बिजेंद्र बाबू ने किया। प्रकाश प्रधान ने कहा कि किसान लंबे समय से मांग को लेकर प्राधिकरण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। निर्णय लिया गया कि चार फीसदी अतिरिक्त विकसित आबादी भूखंड की मांग को लेकर इसी सप्ताह मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय लेने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर बलवीर सिंह आर्य, बाबूराम मथुरापुर, बिजेंद्र सैनी, धर्मवीर नंबरदार, लाला प्रधान, सुखपाल प्रधान, धर्मवीर, सुरेश चंद्र, रवि भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें