फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान संगठन ने निजी स्कूल के खिलाफ दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रतिनिधिमंडल ने निजी स्कूल की तानाशाही के खिलाफ जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी मंगलेश दूबे को दिया। मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनमिंदर भाटी ने बताया की गौतमबुद्ध नगर के निजी स्कूल पैसों के लालच में लगातार किसानों और उनके बच्चों को परेशान कर रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील भाटी ने बताया कि किसान परिवारों ने लोन पर बस लेकर स्कूल में लगाई थी। 2019 से चल रही बस को हटा दिया गया। अनुबंध होने के बाद भी बसों को नहीं चलाया जा रहा है। प्रशासन से समाधान कराने की मांग की गई है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता संघ के दिनेश भाटी, डॉ. यामीन सैफी, संजय भाटी, चंद्रपाल मावी, सचिन भड़ाना समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें