फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भूगर्भ जलदोहन पर किसान संगठन का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। यमुना सिटी के सेक्टर-18 में स्थित एक निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे भूगर्भ जल दोहन कार्य के विरोध में सोमवार को किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे किसानों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर कॉलेज उपाध्यक्ष सुधीर लांबा को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि 7 दिनों में समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने बताया कि सेक्टर-18 में स्थित रीलखा और अच्छेजा बुजुर्ग गांवों के पास एक निजी ग्रुप की ओर से कॉलेज निर्माण के दौरान बेसमेंट की खुदाई कराई जा रही है। इस खुदाई के चलते दर्जनों वाटर पंप लगाकर भारी मात्रा में डी-वाटरिंग की जा रही है, जिससे क्षेत्र के कई गांवों का जल स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है। इस मौके पर राजवीर, इंद्रपाल सिंह, रवि नागर, अमित नागर, उमेद कसाना, पंकज नागर, गजराज कसाना, हरेंद्र कसाना, प्रदीप कसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें