रबूपुरा (संवाद)। बिजली शिकायतों को दूर करने के लिए सोमवर को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक रबूपुरा स्थित बिजली घर में जिलाध्यक्ष अमित गौड़ के नेतृत्व में हुई। इसमें रबूपुरा बिजली घर के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण बिजली की समस्याओं को लेकर जेई व अन्य अधिकारियों से बात की गई। बिजली कटौती, 11000 लाइन में फाॅल्ट जैसी समस्याओं को रखते हुए जल्द से जल्द इनके समाधान की मांग की गई। अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सतवीर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमवीर सिंह, हरिद्वारी सिंह, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, प्रदीप भाटी, नरेश भाटी आदि मौजूद रहे।