दनकौर। नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिकारियों की कार्यशैली के विरोध में बुधवार को किसान एकता संघ संगठन के किसानों ने बैठक की। नगरवासियों ने नगर पंचायत दनकौर कर्मियों पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया। संगठन के अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि कस्बे के लोग पानी के गलत बिलों, टूटी सड़कों, नालियों और गंदगी जैसी समस्याओं से परेशान हैं लेकिन कर्मचारी समस्या का समाधान नहीं करते। इसके विरोध में संगठन ने आंदोलन करने का फैसला लिया है। बैठक में तय किया गया कि 3 मई को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर मनोज नागर, दीपक कौशिक, रविंदर नागर, केशव शर्मा, कुणाल एकलव्य, सीमा रघुवंशी, दानिश, मनोज सैनी, महमूद और सोनू मौजूद रहे। ब्यूरो