फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार फीसदी आबादी भूखंड बहाली को लेकर किसानों का संघर्ष तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। खैरपुर गुर्जर और सिरसा गांव के किसानों ने चार फीसदी अतिरिक्त विकसित आबादी भूखंड की मांग तेज कर दी है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने 20 सितंबर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र सौंपा। किसानों के अनुसार मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है। उनका आरोप है कि अब तक शासन को प्रकरण की सही जानकारी नहीं दी गई थी। किसानों को उम्मीद है कि मामले में उचित कार्रवाई कर उन्हें उनका हक दिलाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला मंत्री मुकेश भाटी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनील भाटी, पूर्व प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा प्रकाश प्रधान सिरसा, बलबीर आर्य, लाला प्रधान, राकेश नंबरदार और राजेंद्र प्रधान समेत अन्य किसान शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें