रबूपुरा (संवाद)।
राष्ट्रीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के आह्वान पर किसानों ने बुधवार को तिरथली-फलैदा कट पर विभिन्न मांगों को लेकर अनशन व पंचायत की। पंचायत की अध्यक्षता बृजपाल सिंह और संचालन शाहिद मंजूर ने किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम जेवर दुर्गेश सिंह ने किसानों से वार्ता की। एसडीएम के माध्यम से फोन पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें अधिकारियों और मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर पूरी कराई जाएंगी। आश्वासन के बाद किसानों ने फिलहाल धरना 15 कार्य दिवस के लिए स्थगित कर दिया। इस दौरान अमरपाल सिंह, विपिन चौधरी, उदयवीर सिंह, नईम सैफी और सोनू भाटी समेत कई किसान मौजूद रहे।