फोटो
दनकौर (संवाद)। किसान एकता संघ की बैठक रविवार को दनकौर स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन की ओर से किए गए कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों ने चर्चा की गई। इसके साथ ही दयानतपुर में चल रहे किसानों के मद्दे पर भी चर्चा की गई। इसमें किसानों से जुड़े मुद्दों और आंदोलन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सोरन प्रधान, देशराज नागर, मोहन पाल नागर, मेहरबान अली, पप्पे नागर, डॉ. इमरान खान समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।