ग्रेटर नोएडा (संवाद)। छह फीसदी भूखंड देने समेत मांगों को लेकर किसान एकता महासंघ के प्रतिनिधिमंडल से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी राम नयन सिंह ने वार्ता की। उन्होंने समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। महासंघ के राष्ट्रीय सरंक्षक बाली सिंह और जिलाध्यक्ष अरविंद ने बताया कि एक सप्ताह पहले किसानों ने 7 सूत्री मांग पत्र मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम दिया था। उन मांगों को लेकर वार्ता की गई। इस अवसर पर चौधरी बाली सिंह, चंद्रपाल नागर, रामानंद कसाना, राजेंद्र चौहान, रवींद्र नागर, रज्जाक ठेकेदार, अमित भाटी समेत लोग उपस्थित रहे।