नोएडा। भारतीय किसान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम से कैंप कार्यालय जाकर मुलाकात की। इस अवसर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने कहा कि 5% के भूखंड के बदले ₹22000 प्रति वर्ग मीटर प्राधिकरण स्तर पर वितरित किए जाते हैं उस धनराशि को ₹75000 प्रति वर्ग मीटर करने की मांग की है। किसानों ने कहा कि भारतीय किसान परिषद की एक जीत हो गई है। सोरखा में किसानों पर हुए लाठी चार्ज के मुख्य संचालनकर्ता वरिष्ठ प्रबंधक केवी सिंह का स्थानांतरण वर्क सर्कल-6 से किया जा चुका है। ब्यूरो