हरिद्वार जाकर चिंतन शिविर में शामिल होंगे रबूपुरा के किसान
रबूपुरा संवाद। हरिद्वार में 3 जून से 5 जून तक राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें रबूपुरा से भी लोग शामिल होंगे। शिविर की तैयारियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक मंगलवार को हुई। गांव रौनीजा में राष्ट्रीय अध्यक्ष शयौराज सिंह के आवास पर बैठक में शिविर को सफल बनाने के लिए नीतियां तैयार की गईं। टीकम सिंह ने संगठन के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में हरिद्वार पहुंचे और शिविर को सफल बनाएं। इस दौरान शिबू मुखिया, घनश्याम सिंह, मनवीर सिंह, रनबीर आजाद व अन्य मौजूद रहे।