दो सितंबर को 44 गावों के किसान करेंगे पैदल मार्च
ग्रेटर नोेएडा (संवाद) । दो सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिग्रहण के बाद 4 फीसदी भूखंड नहीं मिलने वाले प्रभावित 44 गांवों के सैंकडों किसान घोड़ी बछेड़ा गांव में एकत्र होंगे। आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। आंदोलन की शुरूवात करते हुए प्राधिकरण दफ्तर तक पैदल मार्च किया जाएगा। किसानों ने कहा, लंबे समय से आंदोलन किया जाता रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरने के दौरान एक माह का समय लिया था। एक माह का समय हो चुका है। प्राधिकरण ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया है।