फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुआवजा बढ़ाने पर किसानों ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण के जमीन का मुआवजा बढ़ाने के फैसले से काफी किसान खुश हैं। शनिवार को सेक्टर-37 में कई गांवों के किसानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। शासन के निर्देश पर प्राधिकरण ने मुआवजा दर 4125 रुपये से बढ़ाकर 6415 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी है। इसके साथ ही, वर्ष 2016 में समाप्त किया गया छह फीसदी आबादी भूखंड का प्रावधान भी बहाल कर दिया गया है। शनिवार को दादूपुर, नवादा और पीपलका सहित कई गांवों के किसानों ने जश्न मनाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें