ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जनपद में सर्किल रेट बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के एक प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार से मुलाकात की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि जिले के अंदर लंबे समय से किसान भूमि का सर्किट रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। किसानों को धान की फसल के लिए समय से खाद की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।