फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों ने की बिजली विभाग की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान किसानों ने सीएम पोर्टल पर विभाग की शिकायत की है। गांव आछेपुर निवासी किसान नेता राजवीर सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अधिकतर गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह नाकाम है। आए दिन क्षेत्र में कहीं न कहीं हादसे हो रहे हैं। घरों के पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइनों से खतरा बना रहता है। बीते साल गांव निवासी मनीष (23) की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। लेकिन आज तक वह लाइन ठीक नहीं की गई।
विज्ञापन


दीपक सिंघल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें