फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज किसान खोल सकते हैं भंगेल एलिवेटेड रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो माह से बनकर तैयार है, लोकार्पण का हो रहा है इंतज़ार
विज्ञापन


नोएडा। अगाहपुर से सेक्टर-82 एनएसईजेड तक करीब दो महीने से बनकर तैयार भंगेल एलिवेटेड रोड मंगलवार को किसान खोल सकते हैं। किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने इसका ऐलान सोमवार को किया है। इसके बाद कुछ और किसान संगठन साथ आने की खबर है। बरौला, अगाहपुर के निवासियों के साथ सोमवार देर शाम किसान सगठनों की इसको लेकर बैठक भी हुई। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि अगाहपुर से सेक्टर-82 तक की सड़क भीड़भाड़ व कई गांव के लिए अहम है। जून 2020 में इस पर एलिवेटेड रोड का निर्माण प्राधिकरण ने शुरू करवाया था। पहले निर्माण में देरी हुई। अब एलिवेटेड रोड बनकर तैयार है तब प्राधिकरण के अधिकारी लोकार्पण समारोह कराने के लिए इसे बंद किए हुए हैं। नीचे की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। सप्ताह भर पहले प्रदर्शन कर नोएडा प्राधिकरण को एलिवेटेड रोड खोलने का समय दिया गया था। लेकिन प्राधिकरण ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें